सिवान के नबीगंज पुलिस को मिली भारी सफलता

दो पिस्टल गोली के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के भादा मुसहरी से लेकर गोपालपुर 40 आरडी तक नहर के रास्ते को कलंकित करने वाले चार अपराधियों को पिस्टल और गोली के साथ नवीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी किए गए अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए लूटे गए सामानों को बरामद कराया़ है. शुक्रवार को ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने अपराधियो द्वारा क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना को विफल करते हुए मदारपुर नहर से चोरी की मोटरसाइकिल पिस्टल एवं गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया वही कपड़ी पुर से भी पिस्टल गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. कपड़ी पुर सड़क किनारे से गिरफ्तार अपराधियों मे कपड़ी पुर निवासी बहारन माझी का पुत्र सोनू कुमार तेलिया निवासी लालबाबू राय का पुत्र बालेंद्र राय है इन लोगों पर आर्म्स एक्ट में थाना कांड संख्या 345/22 दर्ज की गई है.

मदारपुर नहर पर हथियार के साथ गिरफ्तार जामो थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी नागेश्वर महतो का पुत्र सूरज कुमार और नत्थू सिंह का पुत्र अर्जुन सिंह बताया जाता है. इन लोगों पर थाना कांड संख्या 346/22 दर्ज की गई है. चारों अपराधियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया है कि इन लोगों के पास से लैपटॉप मोबाइल और छागल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इमादपुर निवासी जितेंद्र सिंह के साथ लूट मामला बसौली कोल्ड ड्रिंक के दुकान दार के साथ मारपीट और पड़ौली निवासी अशर्फी साह से लूटे गए आभूषण मामले में बलिंदर राय और सोनू कुमार को रिमांड पर लिया जाएगा क्योंकि बरामद छागल उन्हीं के पास से लूटी गई थी. चारों के गिरफ्तारी से गंडक नहर मार्ग पर चलने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026