नौतन: छानबीन करने गई पुलिस पर हमला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

  • हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है
  • बदसलूकी करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया टोला गांव में महिला द्वारा थाने में दिए गए आवेदन पर जांच करने गई पुलिस पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार मठिया गांव निवासी बृजकिशोर भगत की पत्नी आरती देवी द्वारा थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के कुछ लोगों को आरोपित किया गया था। आवेदन की जांच करने पहुंचे एसआई राकेश कुमार सिंह के पुलिस दल पर आरोपितों द्वारा हमला कर दिया गया। पुलिस दल के साथ राकेश कुमार सिंह मामले की जांच करने वहां पहुंचे तभी आरोपितों द्वारा आवेदन देने वाली महिला आरती देवी के साथ गाली-गलौज किया जाने लगा। पुलिस द्वारा इसका विरोध करते हुए आरोपितों को गाली-गलौज करने से मना किया गया।

इसपर अभयानंद भगत, धर्मेंद्र भगत व कांति देवी द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। अभयानंद व धर्मेंद्र भगत हाथ में लाठी डंडा और कांति देवी अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर पुलिस की तरफ बढ़ ही रही थी कि इसी बीच अभयानंद की पुत्री रागिनी कुमारी ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनलोगों द्वारा पुलिस के साथ बदसलूकी करते हुए पुलिस की वर्दी उतरवाने व गाड़ी फूंकने तक की धमकी दी गई। इस घटना को लेकर एसआई राकेश कुमार सिंह द्वारा दो महिला सहित दो लोगों को आरोपित करते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026