परवेज अख्तर/सिवान: पचरूखी स्थानीय पुलिस ने लूट और हत्याकांड मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में हुसैनगंज थाना के बडरम गांव निवासी मुनमुन बाँसफोर व सहायक सराय थाना के चांप गांव निवासी गंगदेव महतो शामिल है। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 13 अगस्त को छपरा-सीवान मुख्यमार्ग के नारायणपुर गांव के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक लूटी थी। हालांकि 20 अगस्त को पुलिस ने लूटी गयी बाइक के साथ एक युवक को पकड़कर जेल भेज दिया था।
जबकि दो युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए थे। इधर पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर मुनमुन की तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब 4 बजे मिले गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को उसके घर से पकड़ा गया। वहीं पिछले साल एक युवती की हत्या मामले में पुलिस को गंगदेव महतो की तलाश थी। जिसे देर रात जसौली पैट्रोल पम्प के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया। इधर पकड़े गए दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…