परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सागरा गांव में एक शादी समारोह से बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है । इसको लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित सागरा गांव निवासी सतेश्वर सिंह है। उसने बताया कि 5 जून की रात्रि में उनके गांव के ही जितेन्द्र सिंह की पुत्री की बारात आई थी, जिसमें शामिल होने के लिए वे अपनी बाइक से गए थे । रात्रि नौ बजे के आसपास लौटने के लिए जब बाइक लेने गए, तो पाया कि उनकी बाइक वहां पर नहीं थी।
उनकी बाइक का नंबर बीआर 29 एए नंबर की 5842 है। उसने बताया कि बाइक का उसने हैंडल लॉक करके खड़ी किया था। लेकिन अज्ञात चोर द्वारा बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लिया गया। शुरू में तो उसने बाइक के बारे में अपने आसपास पता करने की कोशिश की। लेकिन जब कहीं भी बाइक के बारे में पता नहीं चला, तो उसने अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को आवेदन दिया । प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित ओझा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर, छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…