नौतन: युवक ने पिता, पत्नी और बहन पर लगाए गंभीर आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी एक युवक ने अपने पिता, पत्नी और बहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक उक्त गांव निवासी रविंद्र यादव ने बताया कि विगत 20 वर्षों से वह विदेश में रहकर नौकरी करता था। 20 वर्षों में जो कुछ भी उसने कमाया वह अपने पिता और पत्नी के खाते में भेजता गया। इस बीच जब भी वह विदेश से घर पर आया, तो उसकी पत्नी और उसके पिता उसके साथ लड़ाई झगड़े करते रहे। इसको लेकर युवक कभी भी घर पर चैन से नहीं रह सका ।

विगत 21 जून को जब वह रात्रि में घर पर आया, तो उसकी पत्नी, उसके पिता और उसकी बहन तीनों एकजुट होकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगे। युवक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई तथा स्थानीय थाने में आवेदन देकर पिता और पत्नी के बीच अनैतिक संबंध की बात बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसके अनुसार उसको एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026