परवेज अख्तर/सिवान: नौतन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है तथा ग्रामीणों के बीच पत्र का वितरण किया जा रहा है। साथ ही जनता के बीच पत्र का वितरण कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, कोविड, सड़क आदि क्षेत्रों में की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।
इसके माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष संगठन की मजबूती तथा जनसमर्थन हासिल करने में युद्ध स्तर से जुटे हुए हैं। प्रखंड मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र ओझा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद सिंह, पंचायती राज के अध्यक्ष सह बीडीसी मृत्युंजय मिश्रा, महामंत्री नागमणि तिवारी समेत भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नौतन, खाप बनकट एवं मुरारपट्टी पंचायत में जनसंपर्क किया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…