परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़ आभूषण समेत करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस मामले में पीड़ित बंगरा निवासी राजेंद्र यादव ने थाना को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि राजेंद्र राम के परिवार के सभी सदस्य शनिवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सो गए थे। तभी चोर चारदीवारी के सहारे घर में प्रवेश कर गए तथा कमरे का ताला तोड़ बक्सा, अलमीरा से आभूषण समेत करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।
जब परिवार के सदस्य रविवार की सुबह छत से आंगन में पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला पाया तथा सामान यत्र-तत्र बिखरा देख शोर मचाने लगे। स्वजनों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राजेंद्र यादव ने बताया कि चोरी गई सामानों की कीमत करीब तीन लाख रुपये से अधिक है। चोर कैसे आए और घटना को अंजाम दिए, किसी भी सदस्य को जानकारी नहीं हो सकी है। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना को दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…