नौतन: बाजार से लौट रहे दादा-पोती को कार ने मारी टक्कर, दादा की मौत, पोती घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के समीप एक कार के चालक ने बाजार से लौट रहे दादा व पोती को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में दादा की मौत हो गई जबकि पाेती घायल हो गई। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सिसवां निवासी मोतीलाल कमकर के रूप में हुई।ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के सिसवां निवासी मोतीलाल कमकर अपनी पोती के साथ उत्तर प्रदेश के भवानी छापर से घर लौट रहे थे तभी जगदीशपुर उच्च विद्यालय के समीप एक अनियंत्रित कार ने उन्हें धक्का मार दिया इससे दोनों घायल हो गए।

दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया। ग्रामीण दोनों घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में मोतीलाल कमकर की मौत हो गई। जबकि घायल किशोरी का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर ली है। घटना के बाद कार चालक पुलिस के पहुंचने के पूर्व फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026