परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के वार्ड में गंदगी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड संख्या दो में एनएच 227ए से थाना, पुरानी बाजार जाने वाली सड़क के पूरब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे कूड़ा कचरा एकत्रित होने से दुकानदार और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के लोग दुकान व घरों का कूड़ा-कचरा यहां फेंक देते हैं। इसकी सफाई प्रशासन द्वारा नहीं कराए जाने से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है।
दुकानदार दारोगा शर्मा, कमल प्रसाद, मेही मियां, विकास प्रसाद, मुन्ना सिंह आदि ने बताया कि गंदगी और दुर्गंध से ग्राहक नहीं आते हैं। इस कारण हमलोगों की दुकानदारी प्रभावित होती है। अगर नगर पंचायत सक्रियता दिखाती तो यह समस्या हल हो जाता। इस संबंध में मुख्य पार्षद अमित कुमार ने बताया कि नपं के सभी समस्याओं को चिह्नित किया गया है। फंड आते ही सब समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…