परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर मिश्रौली गांव में एक युवक से 28 हजार नगद एवं सोने की चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित युवक नागेंद्र यादव पुत्र लाल बाबू यादव शाहपुर ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर शाहपुर मिश्रौली गांव के दरोगा यादव एवं उनके दो पुत्र पुरुषोत्तम यादव, राजू यादव, रंजन यादव, अभिषेक यादव एवं दर्जन भर अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए कार्रवाई करने की मांग किया है.
अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि किराना दुकान के सामान को खरीदने के लिए रामपुर बाजार जा रहा था कि तभी शाहपुर मिश्रौली गांव के समीप पूर्व दुश्मनी को लेकर हमला कर घायल कर दिया और पॉकेट में रखे ₹28 हजार नगद और सोने का चेन छीन लिया गया है. थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया लिखित कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…