बड़हरिया: चाकुओं से गोदकर जावेद की हत्या, मातमी सन्नाटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव स्थित चंवर में बुलाकर एक युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चांद रात होने के कारण जावेद आलम घर बरामदे में बैठकर गप कर रहा था कि अचानक किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके बुलाया. फोन आने पर वह सुरहियां गांव के पूरब के चंवर स्थित पुल पर चला गया. वहां पहले से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चाकूओं से गोद कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. फिर उसके बड़े भाई वसीम अहमद के मोबाइल पर करीब 12 बजे रात में किसी ने फोन किया कि उसके भाई के साथ मारपीट हुई है. उसके बाद परिजन व पड़ोसी घटनास्थल पहुंचे तो पाया कि जावेद खून से लथपथ पड़ा है.परिजन व पड़ोसी उसे आनन-फानन में पीएची बड़हरिया पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआइ अमित वर्मा पहले हॉस्पिटल पहुंचे.उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही,शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया.थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस हत्या के तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. बताया जाता है कि युवक मुंबई में रहकर कमाता था व लॉकडाउन लगने की वजह से गांव आया था. छह भाई बहनों में वह अपने भाइयों में सबसे छोटा था. तीन भाइयों की शादी हो चुकी है. नबी अहमद जेडए इस्लामिया कॉलेज सीवान में क्लर्क थे, जो अभी-अभी रिटायर हुए हैं. इधर जावेद की हत्या से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों की निकल रहीं सिसकियां माहौल को गमगीन कर रही थी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024