नौतन: डीलर की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • खुलेआम राशन कम देने की कर रहे बात
  • राशन कम मिलने की भी हो रही है चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र मठिया पंचायत के जन वितरण प्रणाली के एक डीलर का सोशल मीडिया पर दबंगई वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें डीलर खुलेआम राशन कम देने की बात कर रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। बुधवार की सुबह से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से गांव के ही कुछ लोग डीलर से बातचीत कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ महिला-परुष व बच्चे-बच्चियों के साथ डीलर दिखाई दे रहे हैं। डीलर से बात करने वाला व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है। सिर्फ उसकी आवाज ही आ रही है। बात करनेवाला व्यक्ति खुद को जनता का प्रतिनिधि बताते हुए सभी लोगों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन देने की बात कर रहा है।

जवाब में डीलर द्वारा पांच किलोग्राम राशन देने से इनकार किया जा रहा है। इस पर डीलर द्वारा तीस हजार रुपये प्रति महीना तथा पूरा राशन (पांच किलोग्राम) मिलने पर पूरा राशन देने की बात की जा रही है। बात के क्रम में कोर्ट तक की बात की जा रही है। जिसके बाद मुख्यमंत्री तक को हाईकोर्ट दिखाने की बात कही जा रही है। वहीं इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वरीय पदाधिकारियों तक को डीलरों द्वारा पैसे दिये जाते हैं। तभी डीलर द्वारा इस तरह की दबंगई की जा रही है। डीलर द्वारा बताया जाता है कि अनाज उठाव के दौरान ही 35 से 40 किलो ही मिलता है। जिसके चलते लोगों को अनाज देने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026