परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शराब कोराबार करने वालों की अब खैर नहीं है। कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है। इस क्रम में बुधवार को जिले के धनौती ओपी क्षेत्र के धनौती गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब कारोबार के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित संदीप सिंह है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 से लेकर अबतक कई कांडों में फरार चल रहा था। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार की रात पुलिस ने आरोपित के घर पर छापेमारी की थी।
इस दौरान संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि संदीप के खिलाफ मुफस्सिल सहित धनौती ओपी में करीब 12 से अधिक कांड दर्ज हैं। इनमें से सबसे अधिक शराब कांड में संदीप आरोपित है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनौती ओपी के नए पदस्थापित थानाध्यक्ष अजय कुमार थाना क्षेत्र में शराब को लेकर सख्त हैं और कारोबार से जुड़े लोगों को रंगेहाथ पकड़ने को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में फरार आरोपितों की भी तलाश जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…