परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बड़ा सिकुवारा में ईंट भट्ठा व्यवसाई की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के मामले के उद्भेदन और हत्या में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है.उन्होंने कहा कि इस घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस इस अपराध में शामिल दोषियों को गिरफ्तार करने में असफल है. खुलेआम सड़कों पर घूमकर मृतक के परिजनों को धमकी दे रहे हैं.
श्री सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह कोई नयी घटना नहीं है़, पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आयी हैं. जिसमें निर्दोष लोगों की हत्या बेखौफ अपराधियों द्वारा कर दी गई है. महराजगंज समेत अन्य थाना क्षेत्रों में हुए हत्याओं का उदाहरण देते हुए कहा कि नीतीश सरकार में पुलिस निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बढ़ती जा रही हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…