सीवान ब्लड डोनर क्लब व रोटरी क्लब आफ सीवान एक सकंल्प ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

शिविर में 51 रक्तदानियों ने किया रक्तदान

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के खुरमाबाद स्थित प्रीटिन पब्लिक स्कूल मे रविवार को सीवान ब्लड डोनर क्लब व रोटरी क्लब आफ सीवान एक संकल्प के संयुक्त तत्वावधान मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 51 रक्तविरो द्वारा रक्तदान किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन आगत अतिथि स्कूल के निदेशक सह रोटरी के अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, निरामया ब्लड बैंक के प्रबंधक राकेश रंजन, एसबीडीसी के अध्यक्ष निलेश बर्मा निल, रक्तदान महादान के प्रदेश संयुक्त सचिव अमित कुमार, प्रचार्य कुमारी मधुमिता, इक़रा पब्लिक स्कूल के निदेशक सगीर जी, वार्ड पार्षद उदय कुमार वर्मा विनोद कुमार श्रीवास्तव, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

शिविर को विशिष्ट अतिथि सह साई अस्पताल के निदेशक डाक्टर रामेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीवान ब्लड डोनर क्लब एक ऐसी संस्था हैं जो जिले मे रक्तदान के क्षेत्र में बड़ा काम किया है. इस संस्था द्वारा रक्तदान के प्रति इस जिले में लोगों के बीच जागरूकता लाया गया. उन्होंने इस निस्वार्थ सेवा के लिए सिवान ब्लड डोनर क्लब की भूरी भूरी प्रशंसा किया. सभी रक्तदानियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं आगत सभी अतिथियों को भी मोमेंटो दे सम्मानित किया गया. शिविर का संचालन एसबीडीसी सदस्य रोटररियन भारत भूषण पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन रोटररियन डाक्टर पंकज ने किया. इस अवसर पर पटना गेटवे अस्पताल के डाक्टर अखिलेश कुमार, सुधिर कुमार पाठक, अमरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, राजेश कुमार, सतीश कुमार, राहुल कुमार, प्रभात कुमार, अतुल कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह सहित सभी सिवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्य व रोटरयरिन उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026