नौतन: दहेज लोभियों ने दहेज की खातिर महिला को जलाकर मारने का किया प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रचक गांव में दहेज लोभियों ने दहेज की खातिर महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.घायल महिला के भाई शिवेंद्र कुमार पांडे ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया है. दर्ज एफआईआर के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सोहनपार गांव निवासी शिवेंद्र कुमार पांडे ने अपनी बहन की शादी नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रचक गांव निवासी मधुसूदन दुबे के पुत्र विनय दूबे के साथ किया था.

शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने बाइक व दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे. इसी दौरान ससुराल वालों ने मेरी बहन की पिटाई कर मायके पहुंचा दिया. जिसके बाद मायके वालों के मानमनौवल के बाद ससुराल वापस आयी. जिसके बाद ससुराल वालों ने 9 मई की रात में उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच बीच बचाव किया. घायल को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया. जिसके बाद इलाज के लिए गोरखपुर ले गये. जहां उसका इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026