सिवान: नगर थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बुलाई बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से ईद पर्व को शांति, प्रेम, सौहार्द ओर भाईचारा के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाने पर विचार विमर्श किया गया. थानाध्यक्ष ने सदस्यो से दोनों समुदायों के शांति प्रिय सदस्यों से अनुरोध किया कि इस महामारी  में हमे कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की आवस्यकता है. विदित हो कि लगभग एक वर्ष से हम कोरोना से लड़ रहे है और इस जंग में शांति समिति के सदस्यों ने बहुत सहयोग किया है.

उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष भी  हमे सुरक्षित माहौल में घरों पर  रहकर त्योहार मनाने की आवस्यकता है. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल मे हमे भीड़ से बचना है और कोरोना प्रोटोकाल का अक्षरसः पालन करे. श्री पंडित ने आगे कहा कि सामाजिक दूरी का पालन ओर मास्क का प्रयोग अवस्य करे और कोई शारिरिक समस्या होने पर चिकित्सक का परामर्श ले. इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप, राजीव रंजन राजू, मुमताज अहमद, कलीम बाबू, दयानंद प्रसाद, कृष्णा जी, रियाज़ अहमद, जावेद बाबू, संतोष राउत, दीपक कुमार कांस्यकर, मो. उमैर फरीद समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026