परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी राजकिशोर राय ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि बीते रविवार की रात्रि 10 बजे गांव के रामकृपाल राय, मिठु राय व चीटू राय पूर्व दुश्मनी को लेकर गाली गलौज करते हुए कट्टा व पिस्टल के साथ घर में घूस गये.
सभी परिवार के लोगों को भयभीत कर घर से दस हजार रुपये मूल्य के जेवर व कपड़ा निकाल कर साथ लेकर चले गये. घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी तो सोमवार की सुबह हथियार के साथ दरवाजे पर सभी लोग पहुंच गाली गलौज देते हुए और धमकी दिया. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…