परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के बड़कागांव बलहां के दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन अंचल पदाधिकारी को दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ता, जिसका सर्वे नंबर-1272 एवं 1273 है को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है. जिस कारण आवागमन प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों के आवेदन को मुखिया इंद्रावती देवी तथा सरपंच बागेश्वर प्रसाद द्वारा अनुमोदित किया गया है.
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में हमलोग निजी अमीन से पैमाइस कराकर उसकी सूचना सीओ को दे चुके हैं. फिर भी रास्ता अवरुद्ध रहा. अंचल पदाधिकारी द्वारा अभी तक रास्ते को नहीं खुलवाया गया. इस संबंध में सीओ से बात करने पर उन्होंने सरकारी अमीन नहीं रहने की बात कही. आवेदन देने वालों में प्रभु राय, नागेंद्र कुमार, प्रमोद राय, रामयोध्या राय, सुनील राय आदि लोग शामिल हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…