नौतन: जानलेवा हमला मामले में पांच नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हीर मकरियार में मौलवी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित मौलवी झारखंड के राधा नगर थाना क्षेत्र के बाज पिंजड़ा निवासी युसूफ आलम ने थाना में आवेदन देकर पांच लोगों को नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने बताया है कि करीब नौ वर्ष से हीर मकरियार स्थित मस्जिद में रहकर नमाज के अलावा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता हैं। 17 अगस्त की शाम गांव में बच्चों को पढ़ाकर मस्जिद लौट रहा थे, तभी करीब आधा दर्जन लोगों ने घेर लिया।

इस दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोगों पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह भागकर जान बचाई और मस्जिद पहुंच गया। तभी हमलावर वहां भी पहुंच गए और मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लाेगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश लग रहा है। फिलहाल पीड़ित के आवेदन के आधार पर हीर मकरियार निवासी रवि कुमार, प्रभू साह, मनीष कुमार, राहुल कुमार एवं अजीत कुमार बैठा सहित पांच को नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026