परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के हरनाथपुर गांव में रविवार को सेवा इंटर नेशनल के सौजन्य से डा. मुकुल कुमार सिंह द्वारा अमित वेलफेयर ट्रस्ट को दो आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया। डा. सिंह ने बताया कि कोरोना काल में निःस्वार्थ भाव से लोगों को घर-घर जाकर आवश्यकतानुसार आक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया और इसमें जिले के लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग किया।
इस दौरान यह लगा कि सिलेंडर को रिफिलिंग कराने में परेशानी होती है, अब दो आक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता कराने से रिफिलिंग की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन बिजली से संचालित होंगी और हवा से आक्सीजन तैयार कर मरीज तक पहुंचाने में सहयोग करेगी। इस अवसर पर अमित चतुर्वेदी, डा. जीतेश सिंह, सुबोध कुमार, मुकेश सिंह, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…