नौतन: बीएसएनएल के एमएसओ पर हमला के आरोप में प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना की पुलिस ने बीएसएनएल के एमएसओ सह गंभीरपुर निवासी अविनाश कुमार सिंह पर पर जानलेवा हमला की नीयत से गोली चलाने के मामले में प्राथमिकी की गई है। गंभीरपुर निवासी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वे नौतन और गुठनी प्रखंड में बीएसएनएल के एमएसओ के पद पर कार्यरत हैं। चार जून की रात्रि अंगौता में फाइबर कट जाने के कारण वहां ओएनटी डाउन हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए पांच जून को टीम के साथ अंगौता पहुंचे थे।

वहां से लौटने के दौरान 11 बजे दिन में कोइरी टोला स्कूल के समीप कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया तथा उन को मारते-पीटते हुए कहने लगे कि नौतन प्रमुख के पति पर गोली चलाने के मामले में गवाही में नाम तुमने दिया है। इसके बाद वे अपनी बाइक छोड़कर चंवर के रास्ते भागने लगे। इस पर बदमाशों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान हमलावरों ने ढाई लाख रुपये की मशीन तथा गले की सोने की चेन छीन लिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआइआर कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026