परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के संठी पंचायत पूर्व मुखिया निशा देवी के पति आदमपुर निवासी रविशंकर सिंह ने 13 मई को कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय एवं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवेदन देकर संठी पंचायत की मुखिया पुष्पलता देवी व उनके पति अमित सिंह पर पंचायत में कई योजनाओं को बिना कराए 40 लाख रुपया उठा लेने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि आदमपुर गौरा इंटर कालेज के खेल मैदान में मिट्टी भराई योजना को बिना मिट्टीकरण किए तथा अपने स्वजनों के नाम से जाब कार्ड बनाकर लाखों रुपये मजदूरी की राशि का गबन कर लिया गया है। इस संबंध में पीओ जितेंद्र पांडेय ने कहा कि आवेदन मिला है। उसकी जांच कराई जाएगी। वहीं वर्तमान मुखिया पुष्पलता देवी ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि अगर इसकी जांच कराई जाए तो मैं पूर्ण रूप से तैयार हूं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…