परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में ससुरालवालों द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित महिला के पिता ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है। आवेदन के अनुसार यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के ततायर गांव निवासी इंद्रासन साह ने 12 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शारदा की शादी थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी चंद्रदेव साह के पुत्र रवीन्द्र साह के साथ की थी। विवाह के कुछ वर्षों बाद रवीन्द्र साह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इसी क्रम में बुधवार को रवीन्द्र साह ने लोहे की रॉड से पिटाई कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आसपास के लोगों द्वारा महिला को इलाज के लिए पीएचसी में ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्रथम उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…