सिवान: शहर में फिर कटा 28 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन

  • 09 लाख रुपए से अधिक का बकाया बिजली बिल
  • 02 माह से नहीं करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बिजली कंपनी ने शुक्रवार को भी डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान 28 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन पर करीब नौ लाख रुपये का बिल बकाया है। शहरी सहायक अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि दो माह से ज्यादा समय से बिल बकाया रखने वालों का कनेक्शन काटा जा रहा है। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में पुरानी किला में दस बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन पर एक लाख 90 हजार का बिजली बिल बकाया है। वहीं दो लाख 30 हजार बकाया रखनेवाले छह लोगों को नोटिस दिया गया।

दूसरी ओर खुर्माबाद में सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे तीन लाख 75 हजार बकाया रखने वाले 13 लोगों का कनेक्शन काटा गया। इसी मोहल्ले में तीन लाख 75 हजार बकाया रखने वाले सात लोगों को नोटिस भी दिया गया। जबकि सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर व सुदर्शन चौक के आसपास पांच बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन पर तीन लाख 10 हजार का बिल बकाया है। जबकि साढ़े तीन लाख बकाया रखनेवाले सात लोगों को नोटिस भी दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026