परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एक महिला ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक को आरोपित की है। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही एक युवक सोमवार की रात मेरे घर में घुस गया तथा मेरी पुत्री के साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगा। इसका विरोध जब मेरी पुत्री ने किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा।
पुत्री के शोर मचाने पर जब मैं गई तो उसने मेरे साथ भी मारपीट की। उस युवक को पकड़ लिया गया तभी इसकी सूचना मिलते ही युवक के स्वजन पहुंचे तथा युवक को छुड़ाने के लिए घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए तथा घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिए तथा घर से पांच हजार रुपये नकद निकाल लिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…