परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के यादव बहेलिया गांव निवासी एक युवक की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान केदार यादव के छोटे पुत्र लालू यादव के रूप में हुई है। स्वजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृत लालू यादव 20 सितंबर को इराक के एक कंपनी में कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायलावस्था में उन्हें स्वजन किसी तरह दिल्ली लाकर सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान 26 सितंबर को मौत हो गई। मृत लालू तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी दो बहनें भी हैं। उनकी मौत के बाद मां समला देवी, भाई चंदन यादव, दुर्गेश यादव, बहन माला कुमारी, बिंदु कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार लालू यादव आठ माह पूर्व इराक में कमाने गए थे। वह इराक में सिविल मेंटनेंस का कार्य करते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…