नौतन: खलवां मुखिया अमित सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

  • बाइक से पहुंचे चार लोगों ने रंगदारी के रुप में पांच प्रतिशत देने की मांग
  • आवेदन में तीन नामजद व एक अज्ञात को किया नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन थाने के खलवां मुखिया को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. जिससे मुखिया व उनके परिवार के लोग दहशतजदा है. मुखिया ने आवेदन देकर चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवदेन दिया है. यहां बतादें कि इससे पूर्व भी मुखिया को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. यही नहीं उनकी वाहन पर फायरिंग की भी घटना हो चुकी है. आवेदन में खलवां मुखिया अमित सिंह ने कहा कि मंगलवार की रात करीब 7.30 बजे मे बिचला खालवा में केदार राय के घर पर मैं गया हुआ था. जहां आम जन से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की चर्चा कर रहा था. तभी स्प्लेंडर बाइक से कुछ लोग सफेद गमछा से अपने मुंह ढककर पहुंचे. इसके बाद मुझे उल्टा सीधा बोलने लगे.

यही नहीं वकिास का काम कराने पर रंगदारी के रुप में 5 प्रतिशत देने की डिमांड की. तभी सब लोग डर गए, मैं खुद काफी डर और सहम गया था. क्योंकि इससे पहले भी मुझ पर हमला हो चुका है और रंगदारी की मांग की जा चुकी है. इसके बाद वो लोग अपना मुंह पर से गमछा हटाये और कुर्सी खींच कर बैठ गए. चार लोग थे जिसमें नाम प्रदीप राय, सुमन राय, नितेश राय भोला व एक अन्य व्यक्ति था जिसे में नहीं पहचानता. चारों में शामिल प्रदीप राय पहले भी जान मारने की धमकी दे चुका है. जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज है. उक्त चारों शराब के नशे में बार-बार जान मारने की धमकी दे रहे थे. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की बात कह रहे थे. इधर पुलिस अमित सिंह के आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026