बसंतपुर के सूर्यपुरा में महिला व युवक ने खाया जहर, महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा में दो बच्चों की मां व एक युवक ने अपने घर पर जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत सोमवार को देर शाम हो गई। जबकि, युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सूर्यपूरा निवासी महिला की शादी 4 साल पूर्व मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में हुई थी। उसका पड़ोस में रहने वाले लड़के से प्रेम चल रहा था। महिला के घर के लोग विरोध कर रहे थे। महिला भी अपने रिश्ते से खुश नहीं थी। इससे नाराज दोनों ने जहर खा लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके व ससुराल वालों ने डुमरिया घाट जाकर दाह संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की संदेहास्पद मौत को देखते हुए सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम करा दिया गया। ऐसे में, इस संदर्भ में मृतका के परिजनों के तरफ से किसी प्रकार का कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026