नौतन: श्रद्धांजलि के साथ दी गई साहित्यकार को अंतिम विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सिसवां में श्रद्धांजलि देने के साथ हिन्दी के साहित्यकार पंडित गौरीशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को अंतिम विदाई दी गई. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इलाज के दौरान ही उन्होंने 30 अप्रैल 2021 को अंतिम सांस ली. उनका जन्म 7 अक्तूबर 1947 को हुआ था. एक साधारण ब्राह्मण परिवार में जन्मे ‘आदित्य’ शुरू से ही प्रतिभाशाली थे. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त कर बिहार विश्वविद्यालय से हिन्दी में एमए,  बीएड करने के पश्चात अपने जिले में ही बतौर प्रधानाध्यापक नौकरी करने लगे.

लेकिन साहित्य और कला से अटूट प्रेम रखने वाले ‘आदित्य’ सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक होकर भी संतुष्ट नहीं थे और वे अपने लेखनी के जरिये साहित्य और कला जगत के लोगों से जुड़े रहे. उनका यह जुड़ाव सेवानिवृत्त होने के बाद रंग लाया और उनकी रचनाओं को रंगमंच के माध्यम से बुलंदियाँ मिलीं और एक साहित्यकार को उनका असली सम्मान, जिनके वे हमेशा से हकदार थे मिला. उन्होंने सांस्कृतिक संगम गोरखपुर से जुड़कर अपने साहित्यिक सपनों को साकार किया. पैतृक गांव सिसवां में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके मित्र और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवजी प्रसाद मिश्र सहित अन्य ने श्रद्धासुमन अपर्तित किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026