परवेज अख्तर/सिवान: आगामी 14 मई को मुस्लिम समुदाय के महापर्व ईद के त्यौहार को देखते हुए सीओ रामानंद सागर और बीडीओ रविरंजन व थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बुधबार को क्षेत्र के महमदपुर, सहतकिया, हरदिया, जासोली व अन्य गांवों में दौरा किया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर को देखते क्षेत्र के सभी मस्जिदों में मुस्लिम धर्मगुरु के अलावे सिर्फ पांच लोग ही ईद की नमाज अदा करेंगे.
वही थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने कहा कि सुरक्षित शारीरिक दूरी में इसके अलावा सभी लोग कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में ही नमाज अदा करें. वहीं सीओ रामानंद सागर ने कहा कि पाक महीने रमजान में सभी मुस्लिम धर्मावलंबी घर में ही इबादत करें. मस्जिद नहीं जाए, भीड़ भाड़ नहीं करें और ईद पर भी घर में नमाज अदा करें. मौके पर अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…