परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव निवासी श्रवण चौहान की पत्नी बेबी देवी ने अपने लिखित आवेदन में दहेज को लेकर मारपीट कर निकाल देने का आरोप लगाया है. उसने अपने पति श्रवण चौहान, ससुर हरेंद्र चौहान, सास तेतरी देवी समेत चार लोगों को आरोपित किया है. बेबी देवी का कहना है कि मेरा विवाह मुरारपट्टी गांव निवासी हरेंद्र चौहान के पुत्र श्रवण चौहान से तीन जून 2016 में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी.
मेरे पिता ने उपहार दान में बाइक व नकद रुपया भी दिया था. इसके बाद भी मेरी सास व पति एक लाख नकद दहेज के रूप में मांग कर रहे हैं. जब मैंने अपने मायके के रुपया नहीं मांगी तो मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया. अभी मैं अपने मायके में रह रही हूं. मेरी सास अपने लड़के कि दूसरी शादी करने की धमकी दे रही है. इस संबंध मेंथाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई होगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…