रघुनाथपुर: दो बच्चों की मां ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी पंचायत के आदमपुर गांव में एक 25 वर्षीय महिला ने बुधवार को अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा लिया. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका. घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को घर से धुंआ निकलते देख लगा. मृत महिला आदमपुर गांव निवासी श्री भगवान पटेल की पत्नी अर्चना देवी बताई जा रही है. स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर भेज दिया.

बताया जा रहा है अर्चना देवी का पति व देवर विदेश आबू धाबी रहता है. जो 2019 में विदेश गए सो अभी आए नहीं. विवाहिता घर पर सास व दो ननद व दो अपने बच्चे के साथ रहती थी. घर का सभी सदस्य घर के पास बथान में गए थे. महिला का एक पुत्र और एक पुत्री की मां है. मिली जानकारी के अनुसार श्री भगवान पटेल की शादी सिसवन थाना के माधवा पुर गांव के विश्वकर्मा पटेल की पुत्री अर्चना से साल 2016 में हुआ था. उसके तीन साल बाद विदेश चला गया. अभी घर लौटा नहीं है. इस संबंध में समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं किया गया है थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने इस मामले की जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026