नौतन: आकर्षण का केंद्र बना नया प्राथमिक विद्यालय गलिमापुर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के सेमरिया पंचायत के गलिमापुर स्थित नया प्राथमिक विद्यालय बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति, मीना मंच, बाल संसद सहित कई कार्यक्रम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में सहयोग दे रहे हैं। ट्रेन का माडल बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह बच्चों को काफी प्रभावित कर रहा है। इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। भवन निर्माण वर्ष 2010 में पूर्ण हुआ। इस विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई होती है। इसमें कुल 153 छात्र-छात्रा नामांकित हैं। वर्ष 2022 -23 के विकास मद की राशि से विद्यालय को एक नया कलेवर दिया गया है। इस विद्यालय में ट्रेन का डिब्बा का माडल बनाया गया है जो बच्चों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पीएम पोषण योजना और शिक्षण ठीक से संचालित होता है। विद्यालय के प्रभारी राजेंद्र पंडित ने बताया कि मेरे विद्यालय में 153 छात्र-छात्रा नामांकित हैं। भवन में कमरों की संख्या छह है। साथ ही सात शिक्षक पदस्थापित हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था के लिए कई तकनीकी अपनाई जा रही है। विद्यालय में किचन शेड, शुद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय आदि की सुविधा है। दीवाल पर ट्रेन का माडल के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नया प्राथमिक विद्यालय गलिमापुर के प्रभारी राजेंद्र पंडित ने एक अच्छा उदाहरण पेश किया है जो काफी सराहनीय है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024