बसंतपुर: उद्घाटन मैच में सिवान ने आरा को सात विकेट से किया पराजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को डा. राजेंद्र प्रसाद टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सिवान की टीम ने आरा को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। विधायक देवेशकांत सिंह ने फीता काटकर एवं कबूतर उड़ाकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास किया। टास जीतकर सिवान की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी आरा की टीम निर्धारित 16.4 ओवर में 83 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी सिवान की टीम 7.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच सात विकेट से जीत दर्ज कर ली। मैच के एंपायर राजेश यादव तथा रिजवान अंसारी, स्कोरर बिट्टू सिंह तथा उद्घोषक विक्रांत यादव थे। इस मौके पर बीडीओ रज्जन लाल निगम, सीओ सुनील कुमार, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, मुख्य पार्षद अमित कुमार, आयोजक रंजीत प्रसाद सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026