परवेज अख्तर/सिवान: बंकुल-नौतन मार्ग पर बंकुल मठिया के समीप यूपी से बिहार में शराब की खेप लेकर जा रहा पिकअप वाहन गड्ढे में फंस गया। शराब तस्करों ने पिकअप वाहन को गड्ढे से निकालने के लिए पूरी कोशिश की। लेकिन वाहन गड्ढे में और फंसता गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग वाहन पर शराब लदी देख शराब लूट कर भागने लगे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष विद्याप्रसाद पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। फिर वहां से एक पिकअप वाहन व तस्करों द्वारा छोड़ी गई एक बाइक को जब्त कर लिया।
वाहन से शराब निकाल रहे लोग पुलिस को वहां आते देख फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने गड्ढे में फंसे पिकअप वाहन को निकालने के लिए ट्रैक्टर मंगाया। परन्तु शराब तस्कर वाहन का स्टेयरिंग लॉक कर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस जेसीबी मंगा कर वाहन को निकालने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन से 8 पीएम विदेशी शराब की 519 पीस व बैगपाइपर विदेशी शराब की 46 पीस बरामद की गयी है। पुलिस जब्त वाहन के इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर के आधार पर छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…