लकड़ी नबीगंज: चौकीदार से मारपीट में दो लोग गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव को लेकर नोटिस का तमिला करा रहे पड़ौली के चौकीदार नंदकिशोर यादव के साथ मारपीट कर सरकारी कागजात फाड़ दिया गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर घटना को अंजाम देने वाले दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हमलावर स्थानीय ओपी क्षेत्र के पड़ौली गांव के राम पूजन महतो के पुत्र अमरजीत महतो व चंदन महतो हैं। घटना को लेकर चौकीदार ने एफआईआर दर्ज कराई है। चौकीदार ने कहा है कि वह पंचायत चुनाव का नोटिस परौली गांव में तमिला करा रहा था।

तभी दोनों हमलावर पीछे से उसे धक्का मार दिए। धक्का मारने का कारण पूछे जाने पर दोनों चौकीदार के साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों ने चौकीदार से सरकारी कागजात छीन कर फाड़ दिया। चौकीदार ने घटना की सूचना मोबाइल से तत्काल थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई तथा मौके पर पहुंचकर दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। चौकीदार ने बताया कि दोनों अवैध कारोबार को लेकर सख्ती किए जाने से नाराज होकर घटना को अंजाम दिए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024