नौतन: जानलेवा हमले के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड प्रमुख मीरा देवी के पति राजेश पांडेय पर फायरिंग करने के आरोपित के घर पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया । थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर डुगडुगी बजाते हुए थाना क्षेत्र के सागरा निवासी हमलावर कुलदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह और रंजीत सिंह के घर के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया। वहीं हमलावरों के घर के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर कहीं चले गए थे। ज्ञात हो कि 22 जनवरी को प्रमुख पति राजेश पांडेय सुबह दरवाजे पर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार होकर गोलू सिंह सहित तीन लोग आए और बैठकर साथ में चाय पिये और बातचीत करने लगे।

मौका मिलते ही गोलू सिंह एवं उसके साथियों ने पिस्टल निकालकर उनके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य एवं आसपास के लोग दौड़े। तब तक तीनों बदमाश फायर करते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस मामले में प्रमुख पति के भाई राजीव पांडेय के बयान पर नौतन थाना में प्राथमिकी कराई गई थी। इस मामले में पुलिस किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अपराधी लगातार स्थान बदल रहे हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024