नौतन: जन सुराज यात्रा में प्रशांत किशोर पहुंचे अंगौता व सेमरिया पंचायत

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन प्रशांत किशोर ने पचलखी पंचायत स्थित पचलखी उच्च विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना से जन सुराज यात्र की शुरुआत की। इसके बाद उन्होने काफी संख्या में पदयात्रियों के साथ पचलखी से पदयात्रा के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने अंगौता, हसुआ, नारायणपुर, गंभीरपुर, सेमरिया में लोगों से मिल अपने उद्देश्यों से अवगत कराया तथा वे ग्रामीणों की समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग मुख्य रूप से चार मुद्दे जैसे- जाति, हिंदू- मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान और पुलवामा के नाम पर वोट करते हैं और वोट करने के लिए बिहार के लोगों के पास केवल दो ही विकल्प है – नरेंद्र मोदी की भाजपा और लालू प्रसाद की लालटेन। वहीं नीतीश कुमार का तो कोई दल ही नहीं है, वो कभी कमल पकड़ के लटक जाते हैं तो कभी लालटेन पकड़ कर। बिहार की जनता समझ ही नहीं पा रही है कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार किसके साथ रहेंगे। बिहार में भाजपा को वोट इसलिए मिल रहा है, क्योंकि लोग लालू के जंगलराज से बचना चाहते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026