✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के तिलमापुर में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है। विवाद का कारण महिला द्वारा अपनी एक बहू को जमीन रजिस्ट्री करना बताया जा रहा है। इसको लेकर चार अन्य पुत्रों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। वहीं एक पीड़ित पुत्र ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित युवक अली अख्तर के पुत्र अली असगर ने बताया कि उसके पिता ने अपने जीवन काल में उसकी मां रसूल बानो के नाम से चार कट्ठा जमीन रजिस्ट्री कराई और अपने जीवनकाल में ही उक्त जमीन का बंटवारा पांचों पुत्रों के बीच कर दिया।
उक्त जमीन के ऊपर सभी भाई झोपड़ी व कर्कटनुमा घर बनाकर रह रहे थे। वहीं पिता के इंतकाल के बाद मां ने बहू रुखसाना खातून (पति शौकत अली) के नाम से जमीन को रजिस्ट्री कर दी। इसको लेकर अन्य चारों भाइयों में चिंता बढ़ गई। इसी बीच बुधवार की सुबह में कथित तौर पर सास, बहू और एक बेटे ने उस जमीन पर रखे झोपड़ी व कर्कटनुमा घर आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर पीड़ितों में तनाव बना हुआ है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…