परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में भूमि विवाद को लेकर तनाव बना हुआ है. एक पक्ष द्वारा जबरन दूसरे पक्ष के पुश्तैनी जमीन में मकान का निर्माण कराया जा रहा है. मामले में दूसरे पक्ष के विशाल कुमार सोनी ने थाना में आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि जमीन मेरी पुश्तैनी है. जमीन पूर्वजों के नाम से है. उस जमीन पर गांव के दबंग चंद्रिका चौधरी व खेदन चौधरी जबरन मकान का निर्माण करा रहे हैं. विरोध करने पर घातक हथियार से हमला करने पर उतारू हो जा रहे हैं, और खून खराबा करने की धमकी दे रहे हैं. जिसको लेकर तनाव बना हुआ है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…