परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के कटवार गांव में छत से पानी गिराने को लेकर स्थानीय लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया. जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल महिला की पहचान कटवार निवासी ब्रह्मा प्रसाद यादव की पत्नी पियारी देवी के रूप में हुई है. घायल महिला ने बताया कि छत पर पूजा के लिए गेहू धो रही थी. जिसका पानी नीचे सड़क पर गिर गया.
जिससे आक्रोशित होकर गांव के ही आधा दर्जन लोग घर में घुस कर गाली गलौज करने लगे. जिसका विरोध किया तो सभी मिलकर लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के समय घर में कोई नहीं था. पति कचहरी में तारीख पर थे. ग्रामीणों ने आनन फानन में आंदर स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया. जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज हो रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…