नौतन: मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव फेंक देने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना के मठिया मोड़ से बांका मोड़ जाने वाले पीच सड़क के दक्षिण तरफ पुलिस ने मंगलवार की शाम एक व्यक्ति का शव बरामद किया. इस मामले में मृतक के भाई अनिल प्रसाद राम ने बाबूलाल राम समेत चार लोगों को आवेदन देकर आरोपित किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे भाई को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर सड़क किनारे उसके शव को फेंक दिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मालूम हो कि नौतन थाने के मठिया मोड़ के चौकीदार ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दिया.

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम में सीवान भेज दिया. मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से उतर प्रदेश के देवरिया जिला के खामपार थाना के गौतमा गांव निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र सुनील प्रसाद राम के रूप में हुई. ग्रामीणों का कहना है मृतक का ससुराल मठिया हरिजन टोला के बाबूलाल राम के यहां था. संदेहात्मक स्थित में उसकी मौत हो गई है. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील प्रसाद राम के रूप में किया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026