परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सादीकपुर गांव में भूमि विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने पिता-पुत्री व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराय गया. घटना के संबंध में धनंजय यादव ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उन्हीं के गांव बचन यादव, सम्राट यादव, जयराम यादव, अभिमन्यु यादव और अजय यादव लाठी-डंडे से लैस होकर उनके दरवाजे पर आ गए और भूमि की कागज मांगने लगे. कागजात देने से मना करने पर वह लोग धनंजय के साथ मारपीट करने लगे.
शोरगुल की आवाज सुनकर धनंजय यादव के पुत्र अभय व पुत्री प्रतिभा व सुमन वहां पहुंच गई. जिसके बाद उपरोक्त लोगों ने पुत्र सहित दोनों पुत्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया. नामजद लोगों ने धनंजय की पुत्रियों के साथ गलत व्यवहार भी करने की कोशिश की. उनलोगों ने सुमन के गले से सोने की सिकड़ी जिसकी कीमत लगभग 25 हजार, बक्से में रखे भूमि के कागजात और नगद 10 हजार रुपये भी निकाल लिए. थानाध्यक्ष आरके मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…