नौतन: चोरों ने गहने के साथ उड़ाई लाखों की संपत्ति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सिसवा निवासी चंद्रभूषण मिश्र उर्फ चंडी बाबा का कहना था कि देर रात चोर घर में घुस गए। उन्होंने बताया कि जिन कमरों का ताला नहीं लगा था उन कमरों की कुंडी बाहर से लगाकर उसमें सो रहे लोगों को अंदर बन्द कर दिया। बगल के ताला लगे दो कमरों का ताला तोड़कर कीमती कपड़े, आभूषण व नगदी सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली।

पीड़ित ने बताया कि हार, एक जोड़ी झुमका, पांच अंगुठी, मंगलसूत्र, चेन, सोने की दो चूड़ियां व कीमती कपड़े चोरी हो चुके हैं। वहीं राकेश मिश्र की पत्नी मोनिका देवी ने बताया कि चांदी के 10 सिक्के, एक जोड़ी कान के टॉप्स, चेन, दो जोड़ी पायल, ट्रॉली बैग में रखा 10 हजार रुपया नगद व कीमती कपड़ों सहित लाखों की संपत्ति गायब है। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026