लकड़ी नबीगंज: सड़क हादसे में मृतक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के पड़ौली निवासी सिपाही तिवारी के पुत्र सोनू तिवारी का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसकी पत्नी गीता देवी शव देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगी। अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ मृतक की पत्नी के करुण क्रंदन से मौके पर पहुंचे लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। परिजनों के अनुसार सभी भाई अलग-अलग रहते थे।

वह प्राइवेट नौकरी करता था। जिससे परिवार का भरण पोषण हो रहा था। मुखिया रामकुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। मुखिया ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बताते चलें कि मृतक अपने बीमार भाई से मिलने के लिए दिल्ली गया था। दिल्ली से वापस आते समय यूपी के इटावा में बस पलटने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर परिजन इटावा गए थे जहां से शव लेकर बुधवार को गांव पहुंचे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026