नौतन: भूमि विवाद में मारपीट में तीन लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए. तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल सीवान में चल रहा है. इस संबंध में पचलखी में घायल सविता कुमारी पति राजबंशी नोनिया ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. रविवार की शाम अपने घर में बिजली की लाइन जोड़वा रही थी. तभी हमारे सगे पट्टीदार विक्की चौहान पूर्व भूमि विवाद को लेकर 8-10 लोगों के साथ लाठी-डंडा आदि लेकर गाली-गलौज देते हुए मेरे घर में घुस गए और मुझे मारपीट कर घसीटते हुए घर से बाहर निकालने लगे.

यह देख मेरे पति राजवंशी नोनिया, मेरे भाई मुकेश चौहान बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया है. जब हम लोग घायल होकर बेहोश हो गए तो यह सभी लोग घर में घुसकर रखा लगभग 30000 मूल्य की गाहना और नगद 5000 रुपया निकाल लिया और साथ लेकर चले गए. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026