परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के किलपुर में शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने से सिलेंडर फट गया, इससे एक शौचालय सहित तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। ज्ञात हो कि किलपुर निवासी अमरलाल बैठा का परिवार रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए गया था। इस बीच उनका छोटा पुत्र आशीष बैठा घर में अकेला था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे भोजन बनाने के दौरान सिलेंडर का गैस खत्म हो गया। इसके बाद उसने दूसरा सिलेंडर जैसे ही लगा कर माचिस जलाई आग लग गई।
आग की लपटे सिलेंडर के रेगुलेटर के पास से निकलने लगी। उसने गैस सिलेंडर को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसके हाथ झुलस गए और वह उसे वह वहीं छोड़ कर भाग निकला। देखते ही देखते आग ने मकान के अन्य कमरों को अपने आगोश में ले लिया और थोड़ी देर में एक धमाके के साथ सिलेंडर फट गया इससे शौचालय सहित तीन कमरे को क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। मामले में पीड़ित ने अंचल कार्यालय एवं थाना में आवेदन कार्रवाई की मांग की है। अंचलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच कराई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…