परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर सरयू नदी के किनारे और थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित बगीचा में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति द्वारा बंदर को मारने की घटना को ले ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल बंदर को रघुनाथपुर पशु अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सिवान पशु अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस घटना को ले ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जाता है कि नवादा निवासी आरपी सिंह, छोटन सिंह सहित अन्य ग्रामीण शनिवार की सुबह हरपुर गांव स्थित बगीचा में किसी काम से गए थे जहां एक बंदर को घायल पाया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हरपुर गांव में एक व्यक्ति विशेष द्वारा बंदूक से नीलगाय, बंदर, मोर आदि पक्षी का शिकार किया जाता है। विरोध करने पर उसके द्वारा धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि हरपुर गांव सरयू नदी के तटबंध पर बसा होने के कारण यहां जंगल झाड़ व जंगली पेड़ अधिक हैं। इसमें पशु, पक्षी, जंगली जानवर अधिक पाए जाते हैं। कभी कभार हिरण भी इस दियरा इलाके में दिखाई देती है जिसका शिकार उक्त व्यक्ति विशेष द्वारा किया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि घायल बंदर को प्राथमिक इलाज के बाद सिवान पशु अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हर स्थिति पर नजर रखी हुई है। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…