परवेज अख्तर/सिवान: राज्य परियोजना संसाधन केंद्र पटना के पत्रांक 325/पंचायत राज, के आलोक में तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के खलवां पंचायत भवन में वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन स्वस्थ पंचायत के बारे में जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत वार्ड सदस्यों को यह बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं से आम जनता लाभान्वित हो सकती है।
प्रशिक्षण में पंचायत में साफ-सफाई पर बल देते हुए पंचायत को स्वस्थ बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षक के तौर पर पंचायत राज पदाधिकारी गोल्डी कुमारी एवं कार्यपालक सहायक राजू कुमार ने सभी वार्ड सदस्यों को अपने गांव एवं वार्ड को स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य राकेश कुमार मिश्र, अच्छेलाल राम, जरीना खातून, कुसुम देवी सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…